Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बधाई हो’ ने 5वें दिन किया ऐसा कमाल, खतरें में पड़ी सलमान-शाहरुख की बादशाहत!

Published

on

Loading

मुंबई। आयुष्मान खुराना के सितारें इन दिनों बुलंदियों पर चल रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बधाई हो’ को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है।

बधाई हो ने शानदार कमाई करते हुए अब तक 50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म ने पांचवे दिन 5.65 करोड़ रुपए की कमाई की है।

कमाई के मामले में बेशक ये सलमान-शाहरुख की फिल्मों से पीछे हैं लेकिन इंडियन ऑडियंस के  बीच अपने पैठ बनाते जाने की वजह से खान तिकड़ी की बादशाहत को अब खुलेआम चुनौती मिलने लगी है।

फिल्म लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है जिससे समीक्षकों का मानना है कि यह फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा भी छू सकती है। आपको बता दें कि इस फिल्म के रिलीज से कुछ दिनों पहले आयुष्मान की फिल्म ‘अंधाधुन’ भी रिलीज हुई थी। इस फिल्म को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। फिल्म अपने स्ट्रांग कंटेंट की वजह से बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending