Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

आध्यात्म

इस दीवाली इन राशियों पर बरसेंगी मां लक्ष्मी की कृपा, 99 साल बाद बन रहा अद्भुत संयोग

Published

on

Loading

हमारा देश त्यौहारों का देश है। अभी देशभर में नवरात्रि और दशहरे का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया और अब लोग पूरे जोर-शोर से मोस्ट अवेटेड और सबसे खूबसूरत त्यौहार दिवाली की तैयारियों में लग गए है। दुकानें सज चुकी हैं और इन दिनों बाजारों में रौनक देखने लायक है। लोग दिवाली का सामान खरीदने के लिए भारी संख्या में बाजारों में पहुंच रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने अपने घर में साफ़-सफाई करनी भी शुरू कर दी है, क्योंकि कहा जाता है कि जिस भी घर में साफ़ सफाई होती है वहां धन की देवी माता लक्ष्मी का वास होता है। ये तो आपको भी पता ही होगा कि दिवाली के दिन धन की देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन हम आपको बता दें कि इस बार की दीवाली कई मायनों में विशेष है। ज्योतिष शास्त्र में बताया जा रहा है कि 99 साल बाद एक बहुत बड़ा राजयोग बन रहा है जिसकी वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी अपनी कृपा कुछ राशियों पर बरसाने वाली हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होने से इन राशियों को इतना धन लाभ होगा जिसकी इन्होंने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। तो चलिए आप भी जान लीजिये कहीं आपकी राशि तो नहीं इसमें शामिल।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

मेष राशि – जिस पहली राशि पर 99 साल बाद धन की देवी माता लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाने वाली हैं, वो राशि है मेष राशि। माता लक्ष्मी की कृपा होने से इस राशि के लोगों को इतना धन लाभ होगा। जिसकी इन्होने सपने में भी कल्पना नहीं की होगी। इस राशि के लोगों को उनके द्वारा किये जा रहे व्यापार में दोगुना लाभ होगा। कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है. इस राशि के लोग अगर किसी जगह पर पैसे निवेश करना चाहते है तो भविष्य में उन्हें उन निवेश किये गए पैसों से बहुत लाभ मिलेगा।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

वृश्चिक राशि – 99 साल बाद बन रहे राजयोग की वजह से जिस दूसरी राशि पर धन की देवी माता लक्ष्मी कृपा बरसाने वाली हैं, वो राशि है वृश्चिक राशि। इस योग से वृश्चिक राशि के लोगों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा होने से इस राशि के लोगों के सभी काम बनेंगे. इस राशि के जो भी लोग किसी भी तरह का व्यापार करते हैं उन्हें उनके द्वारा किये जा रहे व्यापार में दोगुना लाभ मिलेगा। कहीं से रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कन्या राशि – 99 साल बाद बन रहे राजयोग की वजह से कन्या राशि के लोगों को लाभ होगा। इस राशि के लोगों ने अगर किसी को पैसे उधार दिए हुए हैं तो उन्हें अब वो पैसे बहुत जल्दी वापस मिल जाएंगे। मां लक्ष्मी की कृपा होने से इस राशि के सभी अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। अगर कन्या राशि के लोगों ने किसी को पैसे उधार दिए हुए है तो उन्हें अब वो उधार दिए हुए पैसे भी बहुत जल्दी वापस मिल जाएंगे।

आध्यात्म

होली पर पड़ेगा चंद्रग्रहण, होलिका दहन के समय नहीं होगा भद्रा का साया

Published

on

Loading

होली पर चंद्रग्रहण लग रहा है, किंतु यह भारत मे नही दिखाई देगा। न ही होलिका दहन पर भद्रा का असर होगा। फाल्गुन पूर्णिमा पर होलिका दहन के लिए 1.20 घंटे का शुभ मुहूर्त बन रहा है। इसके साथ ही होलिका दहन पर सर्वार्थसिद्धि और रवि योग का निर्माण हो रहा है। काशी सहित पूरे देश मे 25 मार्च को होली मनाई जाएगी।

फाल्गुन पूर्णिमा की शुरुआत 24 मार्च को सुबह 8:13 बजे से होगी। अगले दिन 25 मार्च को सुबह 11:44 बजे तक रहेगी। होलिका दहन के दिन 24 मार्च को भद्रा सुबह 9:55 बजे से शुरू होकर रात 11:13 बजे तक भद्रा की छाया रहेगी। होलिका दहन के समय भद्रा का साया नही रहेगा।

होलिका दहन मुहूर्त- होलिका दहन भद्रा के बाद रात 11:13 बजे से मध्य रात्रि 12:33 के मध्य होगा। सर्वाथ सिद्ध योग सुबह 7:34 बजे से अगले दिन सुबह 6:19 बजे तक है। रवि योग सुबह 6:20 बजे से सुबह 7:34 बजे रहेगा।

Continue Reading

Trending