Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

KarvaChauth2018 : ये एक्ट्रेसेस पति की लंबी उम्र के लिए रखेंगी अपना पहला व्रत!

Published

on

Loading

करवा चौथ का त्योहार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। करवाचौथ का त्योहार पति-पत्नी के मजबूत रिश्ते, प्यार और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सलामती के लिए व्रत रखती हैं। इस बार करवा चौथ शनिवार 27 अक्टूबर 2018 को है। आज हम आपको उन एक्ट्रेसेस़ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी नई शादी हुई है, उनके लिए पहला करवा चौथ होगा। इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

नवीना – स्टार प्लस के चर्चित सीरियल इश्कबाज की टिया उर्फ नवीना बोले ने इसी साल मार्च में अपने ब्वॉयफ्रेंड करणजीत के साथ शादी की है। नवीना ने ‘बंद दरवाजा’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘सपना बाबुल का बिदाई’, ‘लव यूं जिंदगी’ सहित कई सीरियलों में काम किया।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

पूजा बनर्जी – टीवी शो ‘नागार्जुन एक योद्धा’ में नजर आने वाली एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने ओलंपिक मेडलिस्ट संदीप सेजवाल से इसी साल फरवरी में शादी की। ये कपल भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करेगा। पूजा ने ‘एक दूसरे से करते हैं प्यार हम’, ‘सावधान इंडिया’, ‘स्विम टीम’, ‘नागार्जुन- एक योद्धा’, ‘चंद्र नंदिनी’ सहित कई सीरियलों में काम किया है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इशिता दत्ता – फिल्म ‘फिरंगी’ की एक्ट्रेस इशिता दत्ता ने 28 नवंबर 2017 को मुंबई स्थित इस्कॉन मंदिर में एक्टर वत्सल सेठ से शादी कर ली थी। दोनों ने ‘हासिल’, ‘एक हसीना थी’ जैसे सीरियलों में एक साथ काम किया है। वहीं वत्सल, इशिता के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। इस बार ये कपल भी अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करेंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सौम्या सेठ – नव्या से दर्शकों को अपना दिवाना बनाने वाली सौम्या सेठ ने अपने बॉयफ्रेंड अरुण कपूर से इसी साल जनवरी में शादी की थी। सौम्या भी इस साल अपना पहला करवाचौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

कविता कौशिक – टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी इसी साल  जनवरी में अपने पुराने फ्रेंड रोनित बिस्वास के साथ शादी कर ली। कविता टीवी सीरियल ‘FIR’ में इंस्पेक्टर चंद्रमुखी चौटाला का किरदार निभाया था। कविता कौशिक भी इस बार पहला करवा चौथ मनाएंगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

युविका चौधरी – प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की शादी इसी महीने हुई है। प्रिंस और युविका दोनों ने ही अपनी शादी खूब एंजॉय की थी। अब शादी के बाद युविका का ये पहला करवा चौथ होगा।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अनुष्का शर्मा – बॉलीवुड और खेल जगत के 2 बड़े सेलेब्स अनुष्का शर्मा ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों की शादी की खबर सुनकर सभी चौंक गए थे क्योंकि ये बात उन्होंने सबसे छिपाकर रखी थी। तो इस बार अनुष्का का ये पहला करवा चौथ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

रुबिना दिलाइक – टीवी की हॉट एंड ग्लैमरस एक्ट्रेस रुबिना दिलाइक ने इसी साल जून में ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी की है। तो इस बार रूबीना का भी ये पहला करवा चौथ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

सोनम कपूर – सोनम कपूर और आनंद अहुजा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे क्यूट जोड़ी में से एक है। दोनों ने इसी साल 8 मई को शादी की थी। दोनों के परिवार वालों ने शादी से कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर शादी की अनाउंसमेंट की थी। तो बॉलीवुड की फैशन आइकॉन का भी ये पहला करवा चौथ होगा।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

नेहा धूपिया – नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने भी सोनम की शादी के कुछ दिनों बाद ही शादी कर ली थी। दोनों की शादी से भी फैन्स हैरान हुए थे क्योंकि दोनों के रिलेशन की खबरें तो आती थीं, लेकिन दोनों ने कभी ऑफिशयली अपना रिलेशन एक्सेप्ट नहीं किया था। नेहा धूपिया का भी ये पहला करवा चौथ होगा।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

भारती सिंह – भारती सिंह ने ब्वॉयफ्रेंड हर्ष लिम्बचिया से पिछले साल दिसंबर में शादी की थी। तो भारती सिंह का भी ये पहला करवा चौथ है।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

दीपिका कक्कड़ – टीवी शो ससुराल सिमर का के सितारे दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम का निकाह 23 फरवरी 2018 को भोपाल में धूमधाम से हुआ था। दोनों कपल दो साल से एक-दूजे को डेट कर रहे थे। इन दिनों दीपिका बिग बॉस सीजन 12 में दिखाई दे रही हैं। इस बार दीपिक बिग बॉस के घर में पहला करवाचौथ मनाएंगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending