Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

नए लुक में दिखे धोनी, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे हैरान!

Published

on

धोनी

Loading

नई दिल्ली। अपने धाकड़ बल्लेबाजी और शानदार कप्तानी से क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

धोनी

धोनी के सुर्खियों में रहने की वजह क्रिकेट नहीं बल्कि उनका नया लुक है। जी हां आपने सही सुना धोनी का नया लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

धोनी

धोनी का ये नया लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है साथ ही कुछ लोगों धोनी के इस लुक को देखकर हैरान भी हैं।नए लुक में धोनी फ्रेंच कट दाढ़ी रखे नजर आ रहे हैं।

आपको बता दें कि धोनी अक्सर अपने लुक के साथ नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। सबसे पहले उन्हें बड़े बालों में देखा गया था जिसके बाद पूर देश में इस लुक का ट्रेंड चल गया था। हाल ही में इंग्लैंड के दौरे पर भी धोनी के बियर्ड लुक ने काफी सुर्खियां बटोरी थी।

खेल-कूद

ICC T20 रैंकिंग में सूर्य कुमार यादव का जलवा बरकरार, नंबर एक की पोजीशन कायम

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से एक बार फिर से टी20 की नई रैंकिंग जारी कर दी गई है। भारत के सूर्यकुमार यादव का नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा बना हुआ है। वे पिछले कुछ वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर बने हुए हैं। इसके बाद भी उनकी कुर्सी पर कोई खतरा नहीं दिख रहा है। वहीं इंग्लैंड के फिल साल्ट 802 की रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर हैं। यानी पहले और दूसरे नंबर के बल्लेबाज के बीच काफी ज्यादा अंतर है।

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर पाकिस्तान की चल रही टी20 सीरीज में अपनी मजबूत शुरुआत के दम पर नवीनतम आईसीसी पुरुष टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में दो पायदान ऊपर 17वें स्थान पर पहुंच गए।

अफरीदी श्रृंखला के पहले तीन मैचों में अग्रणी विकेट लेने वाला गेंदबाज है। वहीं पाकिस्तान के दूसरे गेंदबाज हारिस रऊफ 22वें स्थान पर हैं। गेंदबाज की टी-20 रैंकिंग में इंग्लैंड के आदिल रशीद नंबर 1 पर बने हुए हैं।

Continue Reading

Trending