Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इंडियन आइडल से हुई अनु मलिक की छुट्टी, 10 सीजन में पहली बार शो में नहीं आएंगे नजर

Published

on

अनु मलिक

Loading

मुंबई। #MeToo का बम कई सितारों पर फूटने के बाद अब ये बम म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक पर गिरा है। अनु मलिक पर कई महिलाओं ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अनु मलिक

आरोप लगने के बाद इंडियन आइडल से अनु की छुट्टी हो गई है। यह पहला मौका होगा जब शो पर अनु मलिक बतौर जज नहीं दिखेंगे। इससे पहले अनु हर सीजन में जज के रुप में शो से जुड़े रह चुके हैं।

आपको बता दें कि अनु मलिक पर सबसे पहले सिंगर श्वेता पंडित ने आरोप लगाया था। श्वेता ने मी टू कैंपेन के तहत बताया था कि जब वो 15 साल की थीं तो अनु मलिक ने उन्हें गाना देने के बदले किस की डिमांड की थी।

अब तक 5 महिलाओं के आरोप लगने की वजह से मलिक को शो से बाहर कर दिया गया है। पिंक विला की खबर के मुताबिक अब इस शो को जज करने के लिए किसी बड़े सिंगर की तलाश की जा रही है।

खुद पर लगे आरोपों पर अनु मलिक ने भी अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा, “मैंने इंडियन आइडल से कुछ वक्त का ब्रेक लेने का फैसला किया है क्योंकि मैं अपने काम, मेरे संगीत और शो पर फोकस नहीं कर पा रहा हूं।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending