Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जब शाहरुख पर फूटा था सनी का गुस्सा, सेट पर फाड़ दी थी जींस!

Published

on

सनी देओल

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में अपने एक्शन से अलग पहचान बनाने वाले एक्टर सनी देओल आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं। सनी बेशक 60 का आंकड़ा पार कर चुके हैं लेकिन उनकी फिटनेस को देखकर ज्यादातर लोग उन्हें 40 का ही मानते हैं। आज सनी के बर्थडे के मौके पर हम उनसे जुड़ा एक ऐसा किस्सा बताने जा रहे हैं जो शायद ही आपने कभी सुना होगा।

सनी देओल

किस्सा साल 1992 का है जब सनी और शाहरुख फिल्म ‘डर’ की एक साथ शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग के दौरान शाहरुख को ज्यादा तवज्जों मिलने से सनी इतना नाराज हो गए कि सेट पर अपनी जींस के पॉकेट को नीचे तक फाड़ दिया।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही। फिल्म रिलीज होने के बाद शाहरुख खान के किरदार को बहुत पसंद किया गया वहीं सनी का रोल शाहरुख की एक्टिंग के सामने कहीं खो सा गया। इस फिल्म के बाद शाहरुख और सनी ने एक साथ कभी काम नहीं किया।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending