Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video : न्यूयॉर्क में रणबीर कपूर को छोड़ किसी और के साथ घूमती नजर आईं आलिया

Published

on

Loading

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट के बाद से सबकी नजर दोनों शादी पर टिकी हुई हैं। जानकारी के मुताबिक, दोनों राजस्थान के आलीशान होटल “उम्मेद भवन पैलेस” में शादी कर सकते हैं।

बी टाउन के गलियारे में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की दोस्ती गहरी है। इसका अच्छा खासा सबूत न्यूयॉर्क की सड़कों पर देखने को मिला। जी हां, प्रियंका और आलिया न्यूयॉर्क की सड़कों पर मस्ती करते नजर आईं। सोशल मीडिया पर दोनों की मस्ती का वीडियो वायरल हुआ है। बुधवार को देर रात इंटरनेट पर नजर आए इस वीडियो में ये दोनों एक्ट्रेस काफी कूल नजर आ रही हैं।

इस वीडियो में प्रियंका ने रेड टॉप और ब्लू जींस पहन रखी थी। वहीं आलिया भट्ट ने व्हाइट लॉन्ग शर्ट और पैंट पहना हुआ है। हालांकि इस वीडियो में रणबीर कपूर और निक जोनस कहीं भी नहीं नजर आए। वीडियो में दोनों किसी बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए बात करते दिखाई दे रही हैं। बता दें कि इन दिनों आलिया अपन रूमर्ड बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनके परिवार के साथ अमेरिका में हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending