Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

300 करोड़ की कमाई कर चुका ‘टाइगर’ अब बेचेगा तेल..

Published

on

Loading

मुंबई| सुपरस्टार सलमान खान को एमामी ग्रुप के तेल ब्रांड का प्रचार करते देखा जाएगा। इस ग्रुप में सलमान मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ शामिल हो गए हैं। एमामी के तीन ब्रांड- एमामी हेल्थी एंड टेस्टी, हिमानी बेस्ट च्वॉइस और रसोई हैं।

सलमान के इस ग्रुप के साथ बना नया विज्ञापन जल्द ही रिलीज किया जाएगा। इसे ऑप्टिकस इंक द्वारा निर्मित किया गया है और इसका निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है।

इस बारे में एमामी ग्रुप के निदेशक आदित्य वर्धान अग्रवाल ने कहा, “सलमान के प्रशंसकों की संख्या बहुत बड़ी है, जो उनकी फिल्मों-‘किक’, ‘दबंग’, ‘टाइगर जिंगा है’ और ‘बजरंगी भाईजान’ से और भी बढ़ गई है। हमें लगता है कि वह अमिताभ के साथ इस प्रायोजन में शामिल होने वाले सबसे सही हैं। वह हमारे ब्रांड को विख्यात रूप से लोगों को तक पहुंचाएंगे।”

एमामी ब्रांड का प्रचार शाहरुख खान, ऋतिक रोशन, करीना कपूर खान, कंगना रनौत और शाहिद कपूर जैसे कलाकार कर चुके हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending