Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

#MeToo पर सैफ अली खान ने किया चौंकाने वाला खुलासा, कहा-25 साल पहले मेरे साथ भी…

Published

on

सैफ अली खान

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में चल रहे #MeToo कैंपेन में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई महिलाओं ने इंडस्ट्री के नामचीन लोगों पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

सैफ अली खान

इस कैंपेन को फिल्म इंडस्ट्री के बहुत से कलाकारों का साथ मिला था। अब इस लिस्ट में सैफ अली खान का नाम भी जुड़ गया है। सैफ ने इस कैंपेन के तहत आवाज उठाने वाली महिलाओं का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह हर समय उनके साथ खड़े हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि 25 साल पहले उनके साथ भी उत्पीड़न हो चुका है। इस लिए वो महिलाओं का दुख समझते हैं।उन्होंने कहा, ”अपने करियर में मैंने भी हैरेसमेंट का सामना किया है, हालांकि ये यौन प्रकृति का नहीं था। मुझे 25 साल पहले हैरेस किया गया था। इसके बारे में सोचकर मैं आज भी गुस्सा आ जाता है। बहुत से लोग दूसरों को समझते नहीं हैं। दूसरों का दुख समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं क्योंकि आज ये जरूरी नहीं है। आज हमें महिलाओं का ध्यान रखने की जरूरत है।”

सैफ का कहना है कि आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए, तब भी अगर वे किसी पुराने मामले में दोषी पाए जाएं। बकौल सैफ, ”लोग अपमानित हैं और उन्हें न्याय का इंतजार है। जो भी हो रहा है वो सही नहीं है। जिन्होंने महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया है उन्हें इसका भुगतान करना पड़ेगा।”

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending