Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

PHOTOS : साड़ी पहनकर तब्बू ने लगाईं रैंप पर आग, नजरें नहीं हटा पाए लोग

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू फिल्म ‘अंधाधुन’ में शानदार एक्टिंग को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं।  तब्बू के फैंस उनकी खूबसूरती और फिटनेस से कायल हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

हाल ही में वह लोट्स मेकअप इंडिया फैशन वीक में जलवे बिखेरती नजर आईं, जिसकी फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तब्बू ने फैशन डिजायनर संजुकता दत्ता के कलेक्शन को पेश किया।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

इस दौरान तब्बू ने रेड एंड ब्लैकिश कलर की सिल्क साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वह कमाल की लग रही थी।  साड़ी के साथ अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने हाई हेयरबन किया था।

इस मौके पर कईं नामी हस्तियों से रैंप वॉक किया है। इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा, सुष्मिता सेन, डायना पेंटी, सोफिया चौधरी, यामी गौतम और आथिया शेट्टी जैसे स्टार्स शामिल है।

PHOTOS :

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending