मनोरंजन
लखनऊ: सपना चौधरी के खिलाफ केस दर्ज, जानें क्या है मामला
हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ के एक कार्यक्रम में नहीं पहुंचने की वजह से मुकदमा दर्ज हुआ है। लोगों ने सपना चौधरी और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ लखनऊ के आशियाना थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शनिवार की शाम उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना स्थित ‘स्मृति उपवन’ में सपना का लाइव कन्सर्ट होना था लेकिन आयोजकों और उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद के कारण सपना ने ‘डांडिया नाइट्स विद सपना चौधरी’ कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। इस लाइव कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए 99 रुपए से लेकर ढाई हजार रुपये तक के टिकट रखे गए थे।
इस कार्यक्रम में करीब हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। लोगों ने जब खूब हंगामा किया, तब 10 बजे आयोजकों ने बताया कि सपना चौधरी यहां नहीं आ पाएंगी। इतना सुनते ही लोग भड़क उठे। उन्होंने वहां आयोजकों के खिलाफ जमकर बवाल किया। वहां भीड़ बेकाबू हो गई और पथराव शुरू कर दिया। जिसकी वजह से भगदड़ मच गई, जिसमें तीन-चार लोग घायल भी हो गए।
इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम स्थल पर करीब हजारों लोग सपना का डांस देखने के लिए पहुंचे थे।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन