Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

करण जौहर के शो पर दीपिका और आलिया ने खोले राज, बताया किसकी शादी होगी पहले!

Published

on

करण जौहर

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे का पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण बहुत जल्द टीवी पर वापसी करने जा रहा है। करण जौहर का ये शो 21 अक्‍टूबर से ऑन एयर होने वाला है।

करण जौहर

शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड पर राज करने वाली दो अदाकारा दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट नजर आएंगी। हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें दोनों जमकर मस्ती करते दिख रही हैं।

प्रोमों में आलिया और दीपिका ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। शो का प्रोमो देखकर फैंस की उत्सुक्ता और अधिक बढ़ गई है क्योंकि जहां एक ओर आलिया इस समय रणबीर कपूर की कथित गर्लफ्रेंड हैं वहीं दीपिका पादुकोण रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं।

करण जौहर

शो में करण दोनों की शादी, रिश्‍ते और निजी रिलेशनशिप को लेकर सवाल उठाते हुए नजर आएंगे। इंस्टाग्राम पर जारी प्रोमो में करण दीपिका और आलिया से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि दोनों में से पहले शादी किसकी होगी इस पर दीपिका और आलिया एक-दूसरे की तरफ उंगली से इशारा करती हैं।

दोनों को शो में एक साथ बुलाने का पीछे रणबीर कपूर कारण हो सकते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि शो में करण दोनों से और क्या-क्या सवाल पूछते हैं जिसका जवाब दीपिका और आलिया कैसे देती हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending