Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

#MeToo: विदेश से वापस लौटे एमजे अकबर, खुद पर लगे आरोपों पर कही ये बात!

Published

on

एमजे अकबर

Loading

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न का आरोप झेल रहे मोदी सरकार के विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर अपने अफ्रीकी दौरे से वापस लौट चुके हैं। देश वापस लौटते ही अकबर से मीडिया ने सवालों की बौछार कर दी जिस पर अकबर इन सवालों से बचते नजर आए। अकबर ने मीडिया से कहा कि वो बाद में इस पर अपना बयान जारी करेंगे।

एमजे अकबर

सूत्रों के मुताबिक अकबर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर जल्द ही अपना बयान जारी कर सकते हैं। उत्पीड़न के आरोप के बाद अकबर लगातार विपक्ष के निशाने पर हैं। 9 महिलाओं द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद से कांग्रेस ने अकबर से इस्तीफे की मांग की है।

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ मंत्रियों ने पूर्व में ही इस बात के संकेत दिए हैं कि इन आरोपों के बाद अकबर को मंत्री पद से हटाया भी जा सकता है। हाल ही में अकबर पर लगे आरोपों पर स्मृति इरानी ने इस पर कहा था कि इस मामले पर एम जे अकबर ही जवाब दे सकते हैं।

वहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि अगर ऐसा है तो इस मामले की जांच होगी साथ ही शाह ने यह भी कहा कि जिस किसी ने भी उनके खिलाफ ये पोस्ट किया है उसकी और जिसने पोस्ट किया है उसकी सत्यता की भी जांच होगी।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending