Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

न्यूयॉर्क के सड़कों पर प्रियंका चोपड़ा संग नजर आईं सोनाली बेंद्रे, फोटो देख रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहीं हैं। सोनाली ने कैंसर से जंग में उनके अच्छे और बुरे अनुभवों के बारे में सोशल मीडिया पर लिखा था। सोनाली से मिलने बॉलीवुड के कई स्टार्स जा चुके हैं।

हाल ही में सोनाली से मिलने ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा गयी हैं। दरअसल, इस वक्त सोनाली के हसबैंड गोल्डी बहल मुंबई आए हुए हैं। प्रियंका ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में प्रियंका-सोनाली के साथ उनकी गर्ल गैंग भी साथ नजर आ रही हैं।

बता दें कि प्रियंका चोपड़ा बुधवार को टिफ़नी के न्यू कलेक्शन की लॉन्चिंग इवेंट का हिस्सा बनने के लिए पहुंची थी, जिसके बाद उन्होंने यह फोटो शेयर की।

गौरतलब है कि हाल ही में प्रियंका अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर से भी मिलने पहुंची थी, जहां प्रियंका, ऋषि कपूर और नीतू कपूर साथ बैठे नजर आ रहे थे। जल्द ही प्रियंका निक जोनस से शादी करेंगी। हालांकि इसकी तारीख और वक्त अब तक फाइनल नहीं किया गया है।

IMAGE CREDIT : INSTAGRAM AND GOOGLE 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending