Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जयमाला के दौरान रोमांटिक हुए प्रिंस और युविका, सबके सामने किया एक दूसरे को किस!

Published

on

प्रिसं और युविका

Loading

मुंबई। बिग बॉस 9 के विनर रहे प्रिंस नरूला और युविका चौधरी शुक्रवार रात शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुंबई के एक आलीशान होटल में हुई।

प्रिसं और युविका

शादी के दौरान युविका लाल जोड़े में बला की खूबसूरत लग रही थीं वहीं प्रिंस भी शेरवानी में डैशिंग लग रहे थे। छोटे पर्दे के इस हॉट कपल की शादी का एक विडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विडियो में प्रिंस और युविका एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं। विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि प्रिंस और युविका जयमाल के दौरान रोमांटिक हो गए और सभी के सामने एक दूसरे को किस कर डाला।

View this post on Instagram

@princenarula @yuvikachaudhary #princenarula #yuvikachaudhary #privika

A post shared by Bollywood songs (@bollywood_tellywoodfanatic) on

प्रिंस और युविका से जुड़ा एक और विडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है। विडियो में प्रिंस एक महिला को गले लगाते दिख रहे हैं जबकि युविका आंखों में आंसू लिए उनके पास खड़ी हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युविका विदाई के दौरान काफी भावुक हो गई थीं जिसके बाद प्रिंस ने उन्हें संभाला। बता दें कि इस शादी में सुनील शेट्टी, तबू, सोहेल खान, रणविजय सिंह और नेहा धूपिया जैसे फिल्मी कलाकार शामिल हुए।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending