Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

नडाल ने अपनी अकादमी में दी बाढ़ पीड़ितों को शरण

Published

on

Loading

मैजोर्का (स्पेन), 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| वर्ल्ड नम्बर-1 राफेल नडाल ने साबित कर दिया है कि वह केवल टेनिस कोर्ट पर एक बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि बाहर भी एक अच्छे इंसान हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, मैजोर्का के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए नडाल ने अपनी अकादमी खोल दी। इसी अकादमी में इन बाढ़ पीड़ितों ने शरण ली है।

ट्विटर पर जारी एक बयान में नडाल ने कहा, “मैजोर्का के लिए दुखद दिन। मेरा समर्थन बाढ़ पीड़ितों के परिजनों के साथ है।”

मैजोर्का में आई बाढ़ में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है। ऐसे में नडाल ने छत की तलाश में घूम रहे पीड़ितों को अपनी अकादमी में शरण दी है।

उल्लेखनीय है कि नडाल ने साल 2016 में इस अकादमी को खोला था।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending