Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

#Metoo कैम्पेन पर राधे मां ने दे दी ऐसी सलाह, सुन कर आप रह जाएंगे हैरान

Published

on

Loading

बॉलीवुड में आजकल एक मुद्दा तूल पकड़ा हुआ हैं। वो मुद्दा हैं, सेक्सुअल हैरेसमेंट। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के मामले के बाद बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के जरिए तमाम महिलाओं ने अपने खिलाफ हुए हैरेसमेंट पर खुलकर आवाज उठानी शुरू कर दी है।

अब तक कई बड़े नाम नाना पाटेकर, आलोक नाथ, एम जे अकबर पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। इन सबके बीच कई बड़े स्टार ने पूरे कैंपेन को अपना सपोर्ट किया है। इस हंगामे के बीच विवादों में रहने वाली धर्म गुरु राधे मां का रिएक्शन भी सामने आया है। राधे मां ने #MeToo मूवमेंट पर मीडिया से बातचीत की।

मी टू कैंपेन के बारे में बात करते हुए राधे मां ने कहा, “ये गलत हो रहा है, पर मैं चाहती हूं कि जब अत्याचार हो औरत उसी टाइम अपनी आवाज उठाए।” राधे मां के अनुसार घटना के वक्त ही महिलाओं को अत्याचार के खिलाफ अवाज बुलंद करनी चाहिए।

बता दें, नाना पाटेकर समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी है। नाना और आलोक नाथ को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। आलोक नाथ से 10 दिन में जवाब मांगा गया है। जहां नाना को सिंटा ने, वहीं आलोक नाथ को FWICE ने नोटिस भेजा है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending