Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

फिर से बड़े पर्दे पर दिखेगी बॉलीवुड की ‘चांदनी’, फोटो देख आ जाएगा यकीन!

Published

on

श्रीदेवी

Loading

मुंबई। श्रीदेवी के निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में डूब गया था। फैंस से लेकर सेलेब्रिटी तक कोई यह यकीन नहीं कर पा रहा था कि उनकी फेवरेट एक्ट्रेस सभी को छोड़कर दुनिया से चली गई हैं।

लेकिन श्रीदेवी को लेकर अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी आई है। श्रीदेवी जल्द एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखने वाली हैं। जी हां, आपने सही सुना एनटीआर की बायोपिक में जल्द ही रकुल प्रीत सिंह श्रीदेवी का किरदार निभाते नजर आएंगी।

इन दिनों रकुल का श्रीदेवी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रकुल के इस लुक को देखकर आप भी एक पल के लिए धोखा खा जाएंगे। एनटीआर की बायोपिक का निर्देशन साउथ के मशहूर निर्देशक कृष करेंगे।

श्रीदेवी

कृष इससे पहले बॉलीवुड फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ बना चुके हैं। बता दें इस फिल्म का पहला पार्ट 9 जनवरी को ‘कथानायकुडू’ नाम से जबकि दूसरा पार्ट 24 जनवरी को ‘महानायकुडू’ के नाम से रिलीज हो रहा है।

श्रीदेवी

इस फिल्म में रकुल के अलावा विद्या बालन भी नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह मुख्यमंत्री एनटी रामा राव की पहली पत्नी बसवताराकम नंदमुरी के रोल में नजर आएंगी।

श्रीदेवी

गौरतलब है कि श्रीदेवी ने एनटीआर के साथ 14 फिल्मों में काम किया था इसलिए माना जा रहा है कि फिल्म में श्रीदेवी का किरदार बहुत अहम होने वाला है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending