Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

मिशन 2019: मायावती ने दिया महागठबंधन को तगड़ा झटका, कही हैरान कर देने वाली बात!

Published

on

मायावती

Loading

नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती इन दिनों देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस से बेहद नाराज चल रही हैं। कांशीराम की 105वीं पुण्यतिथि पर मायावती ने कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।

मायावती

दोनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि ये दोनों पार्टी देश में बटवारे की राजनीति करती हैं। तीन राज्यों में गठबंधन से खुद को अलग करने के बाद अब उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव भी बिना किसी से गठबंधन किए लड़ने के संकेत दिए हैं। मायावती ने कहा कि उन्होंने तीनों राज्यों में केवल सम्मानजनक सीटों की मांग की थी जिसे दरकिनार कर दिया गया।

मायावती ने कहा, ‘कांशीराम ने सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय के नारे के तहत बामसेफ बीएस-4 और बसपा मूवमेंट को स्थापित किया था। उनके सपनों का भारत बनाने के लिए पार्टी को भाजपा जैसे सांप्रदायिक दलों से मोर्चा लेना होगा।’

उन्होंने कहा, ‘बसपा भाजपा और कांग्रेस की हर प्रताड़ना सहेगी, लेकिन उनके कुप्रयासों के चलते दलितों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और किसानों के आत्मसम्मान से समझौता नहीं होने देगी।’ उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को साफ संदेश देते हुए कहा कि अगर बसपा के सम्मान के हिसाब से गठबंधन नहीं होता है तो वह अकेले चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहें।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending