Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

2219 करोड़ की संपत्ति वाला ये हॉलीवुड एक्टर मुंबई की सड़को पर ऑटो चलाता आया नजर!

Published

on

हॉलीवुड

Loading

मुंबई। फिल्म ‘मेन इन ब्लैक’ तो आपने देखी ही होगी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका विल स्मिथ ने निभायी थी। स्मिथ इन दिनों भारत में हैं और यहां छुट्टियां मनाने के दौरान जमकर मस्ती कर रहे हैं। भारत में एक कार्यक्रम के दौरान स्मिथ ने यह कह कर सबको चौंका दिया था कि वह ऐश्वर्या राय के साथ काम करना चाहते हैं। मुंबई दौरे पर आए स्मिथ हाल ही में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और करण जौहर के साथ मस्ती करते नजर आए।

हॉलीवुड

स्मिथ करण जौहर की प्रोडक्शन में बन रही फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के सेट पर पहुंचे। यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं जिनमें वो काफी मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

स्मिथ ने पिक्चर्स शेयर करते हुए बताया कि रणवीर और करण उन्हें डांसिंग की क्लास दे रहे हैं। बता दें कि करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण’ के सेट पर विल स्मिथ ने करण और रणवीर के साथ काफी सारा टाइम स्पेंड किया।

स्मिथ ही नहीं करण और रणवीर ने भी कई खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आपको बता दें कि स्मिथ भारत दौरे की खूब सारी अच्छी यादें अपने साथ अमेरिका ले जाना चाहते हैं इसी वजह से वो यहां खूब इन्जॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी आई हैं जिनमें स्मिथ ऑटो रिक्शा चलाते नजर आ रहे हैं।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending