Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिग बॉस 12 : नेहा पेंडसे ने किया हॉट पोल डांस, देखकर घरवालों के छूटे पसीने!

Published

on

नेहा पेंडसे

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे का चर्चित टीवी शो बिग बॉस 12 इन दिनों अनूप जलोटा और जसलीन की वजह से सुर्खियों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। लेकिन इस जोड़ी के अलावा जिस वजह से आजकल बिग बॉस की चर्चा हो रही है वो हैं हॉट एक्ट्रेस नेहा पेंडसे।

नेहा पेंडसे

जी हां आपने सही सुना, नेहा इन दिनों अपने हॉट पोल डांस की वजह से लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। रविवार को नेहा ने बिग बॉस के घर में यह हॉट डांस बाकि के घर वालों के सामने किया जिसके बाद यह डांस सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

विडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पोल डांस करते समय नेहा बेहद हॉट नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि पॉपुलर टीवी शो ‘मे आई कम इन मैडम’  के दौरान नेहा का वजन काफी बढ़ गया था जिसके बाद वजन कम करने के लिए उन्होंने पोल डांस का ही सहारा लिया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending