Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजस्थान विधानसभा चुनावः एबीपी न्यूज का आया ताजा सर्वे, बीजेपी को लग सकता है तगड़ा झटका

Published

on

एबीपी सर्वे

Loading

नई दिल्ली। पांच राज्यों में चुनाव की तारीख की घोषणा चुनाव आयोग ने शनिवार को कर दी। चुनावी का एलान होते ही सभी राजनीतिक दल चुनावी तैयारी में जुट गए।

एबीपी सर्वे

पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव को सबसे अहम माना जा रहा है। सभी राजनीतिक दल इन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को 2019 लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के रुप में देख रहे हैं।

एबीपी सर्वे

चुनाव की तारीख के एलान के बाद एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे आया है। यह सर्वे बेहद चौंकाने वाले हैं। राजस्थान में एबीपी-सी वोटर द्वारा किए गए इस सर्वे के नतीजे हैरान करने वाले हैं।

इस सर्वे में बीजेपी सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है। 200 विधानसभा सीटों पर किए गए ताजा सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को इस बार 142 सीटें मिलने का अनुमान है।

सर्वे  में कांग्रेस को 50 फीसदी वोट मिलते दिख रहे हैं जबकि बीजेपी को मात्र 34.3 फीसदी वोट ही मिलते दिख रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से आगे चल रहे हैं।

सर्वे के मुताबिक 36 प्रतिशत लोग सचिन पायलट को मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं जबकि वसुंधरा को महज 27 फीसदी लोग ही मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending