Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video : जब किसान की बेटी ने मॉडलिंग को बनाया अपना पैशन, तो मलाइका अरोड़ा ने कही ये बात

Published

on

Loading

इन दिनों एमटीवी के मॉडलिंग टैलेंट को खोजने वाले रियलिटी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल’ का चौथा सीजन चल रहा है। इस शो पांच जजों के पैनलिस्ट और मेंटर होते हैं, जिसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा, मिस्टर गाबा, मिलिंद सोमण, डब्बू रत्नानी और अनुशा डांडेकर हैं।  इंडियाज नेक्स्ट टॉप मॉडल के स्टेज पर जब किसान की बेटी पहुंचती हैं, तो उस लड़की को देखकर इंडिया की सुपर मॉडल और बेहतरीन डांसर मलाइका अरोड़ा के सामने आई तो उनका रिएक्शन भी नार्मल नहीं था।

एमटीवी द्वारा जारी किये गए इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा किसान की बेटी को देखकर भावुक हो जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘आज हमारे सामने एक किसान की बेटी खड़ी है। हमारे देश की मिट्टी से आई हुई है और यह हमारे सबके लिए ही नहीं बल्कि पूरे महिलाओं के लिए बेहद गर्व की बात है।’ इस पर सामने खड़ी किसान की बेटी रोते हुए सभी को धन्यवाद किया।

अभी तक इस लड़की का नाम पता नहीं लगा है। इस लड़की का नाम जानने के लिए शो के प्रसारण का इंतजार करना होगा। जो रविवार शाम 7 बजे प्रसारित किया जाना है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending