Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

महागठबंधन बनने से पहले ही टूटा, मायावती के बाद अब अखिलेश ने दिया कांग्रेस को झटका!

Published

on

अखिलेश

Loading

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश चुनाव की तारीख के एलान के बाद सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने महागठबंधन को तगड़ा झटका दे दिया। अखिलेश ने शनिवार को एलान किया मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। आपको बता दें कि हाल ही में मायावती ने भी मध्य प्रदेश चुनाव में कांग्रेस से नाता तोड़ लिया था।

अखिलेश ने देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए कहा कि कांग्रेस ने बहुत इंतजार कराया है, लेकिन अब और इंतजार नहीं कर सकते। अखिलेश ने यह फैसला विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है। लोकसभा चुनाव के लिए फिलहाल उन्होंने गठबंधन के बारे में कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।

गौरतलब है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान के पहले ही मायावती भी कांग्रेस को दोहरा झटका दे चुकी हैं। मायावती ने इससे पहले छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से गठबंधन तोड़ा इसके बाद मध्य प्रदेश में भी मन मुताबिक सीट न मिलने से नाराज होकर बनने जा रहे महागठबंधन की संभावनाओं को खत्म कर दिया।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending