Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

रेप के दोषी ने जेल में किया ऐसा काम, जानकर हर कोई रह गया दंग

Published

on

Loading

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में स्थित के सेंट्रल जेल, कांडा में बंद रेप के एक दोषी कैदी ने ऐसा काम किया हैं, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। आप सोच रहे होगें कि कैदी ने ऐसा क्या कर दिया हैं।

दरअसल, वो कैदी UPSC की मैग्जीन निकाल रहा है। मैग्जीन निकालने के साथ ही वह कैदी IAS बनने की तैयारी कर रहा है। जेल प्रशासन द्वारा बताया गया कि शिमला जिले के मंडोल गांव में रहने वाले विक्रम खिमटा को रेप के आरोप में दोषी पाते हुए 7 साल की सजा सुनाई गई थी।

आपको बता दें, शिमला जिले के मंडोल गांव में रहने वाले विक्रम खिमता को सितंबर 2016 में ट्रायल कोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 के तहत दोषी ठहराया था। विक्रम सिंह खिमता को 7 साल की सजा हुई थी।

हालांकि विक्रम खुद को निर्दोष मानते हैं और उन्होंने इस फैसले को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट में चुनौती भी दे रखी है। भले ही विक्रम जेल में बंद हैं, लेकिन वे अपना भविष्य कालकोठरी में बर्बाद नहीं कर रहे हैं।

विक्रम ने जेल में अपनी मेहनत से भविष्य संवारने की कोशिश शुरू कर दी है। यहां पर रहते हुए विक्रम अपने साथ साथ कई अन्य दूसरे लोगों का भी भविष्य बदलना चाहते हैं। विक्रम ने जो करेंट अफेयर्स की मैगजीन ‘कंपटीशन कंपेनियन’ तैयार की हैं, वो जल्द ही लॉन्च हो सकती हैं।

खबरों के अनुसार- विक्रम सिंह खिमता का कहना है कि अगर हाई कोर्ट उन्हें रिहा करता है तो वह परीक्षा में बैठेगा। दोषमुक्त होने के अपने प्रयास में सफल नहीं होने पर वह मैग्जीन ही निकालते रहेगा।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending