Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

शिवपाल ने जताई आशंका, हो सकती है मुलायम सिंह यादव की हत्या!

Published

on

शिवपाल

Loading

लखनऊ। समाजवादी पार्टी में उपेक्षा का शिकार होने के बाद समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनाने वाले शिवपाल यादव ने एक ऐसा बयान दिया है जिससे हड़कंप मच गया है। इटावा की एक सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने आशंका जताई कि मुलायम सिंह की हत्या हो सकती है।

शिवपाल ने कहा, “जिन लोगों ने महात्मा गांधी तक की हत्या करा दी थी वे लोग आज भी समाज में मौजूद हैं और नेताजी को उनसे बड़ा खतरा है।” उन्होंने कहा, “बापू ने हमेशा सत्य अंहिसा का रास्ता अपनाया और इसके बाद भी कुछ लोगों ने बापू को नहीं छोड़ा। शिवपाल ने कहा कि गांधी के बाद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और फिर नेताजी मुलायम सिंह यादव ने इस रास्ते को अपनाया है। समाज में अब भी वह लोग मौजूद हैं, ऐसे में मुझे डर है कि यह लोग नेताजी के साथ भी गांधी जैसा कुछ ना कर दें।”

शिवपाल ने आगे कहा कि मोर्चा कम समय में तेजी से आगे बढ़ा है। मोर्चे में हर जिले से लोग जुड़ रहे हैं। बड़े बड़े नेता साथ में आ रहे हैं, अभी तक कई पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक साथ आ गए हैं। सेक्युलर मोर्चा का मकसद गरीब शोषितों की मदद करना है, साथ ही ये उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अपने दलों में वर्षों मेहनत के बाद भी उपेक्षित हैं।

आपको बता दें कि शिवपाल यादव ने इससे पहले लखनऊ की एक सभा में इशारों ही इशारों में अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा था। सभा के दौरान शिवपाल ने कहा था कि बहुत से लोगों को बिना काम किए और बिना मेहनत किए पद मिल जाता है वो लोग बहुत भाग्यशाली भी है जिनको बिना मेहनत के बहुत कुछ मिल जाता है।

उत्तर प्रदेश

रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’

Published

on

Loading

अयोध्या। देशभर में आज रामनवी का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार रामनवमी के मौके पर अयोध्या में खास आयोजन किया जा रहा है। 500 साल बाद अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम का सूर्य तिलक किया गया।

वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक पर पहुंचाया गया। इस दौरान सूर्य की किरणों ने लगभग 4 मिनट तक रामलला के ललाट की शोभा बढ़ाई। शंखों की ध्वनि, मंत्रोच्चारण और पुजारियों की मौजूदगी में सूर्य तिलक के अवसर को और भी शानदार बना दिया। दूसरी ओर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि श्री रामनवमी की पावन बेला में आज, श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्री रामलला सरकार का दिव्य अभिषेक किया गया।

भगवान राम के सूर्याभिषेक के बाद लोगों ने दिव्य दर्शन किए। अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है। अयोध्या में रामनवमी की अद्भुत और विह्गम छटा दिखने को मिल रही है। इस दौरान रामलला की विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस मौके पर राम मंदिर को फूलों और लाइटिंग से सजाया गया है। राम मंदिर के कपाट भक्तों के लिए सुबह 3.30 बजे खोल दिए गए हैं। यहां पर रात 11 बजे तक भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। यहां पर मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लग गया। दोपहर 12.16 बजे रामलला का सूर्यतिलक के भव्य दर्शन हुए।

इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने जानकारी दी थी कि सूर्य के तिलक का सफल परीक्षण पूरा कर लिया गया है। वैज्ञानिकों ने जिस तरह से प्रयास किया है, वह बहुत सराहनीय और वह बहुत अद्भुत है, क्योंकि सूर्य की किरणें भगवान रामलला के ठीक ललाट पर पड़ी है। जैसे ही सूर्य की किरणें प्रभु राम के माथे पर पड़ी, वैसे ही पता चल रहा है कि भगवान सूर्य उदय कर रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा था कि इतना ही नहीं, त्रेता युग में भी जब प्रभु राम ने अवतार लिया था तो उस दौरान सूर्य देव एक महीने तक अयोध्या में रुके थे। त्रेता युग का वह दृश्य अब कलयुग में भी साकार हो रहा है। जब हम प्रभु राम का आरती उतार रहे थे और सूर्य देव उनके माथे पर राजतिलक कर रहे थे तो वह दृश्य बहुत अद्भुत दिख रहा था।

Continue Reading

Trending