Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

उज्जैन के घरों में पाइप लाइन से पहुंचेगी रसोई गैस

Published

on

रसोई गैस, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस, मध्यप्रदेश, गेल, एचपीसीएल, शिवराज सिंह चौहान

Loading

उज्जैन| मध्य प्रदेश के उज्जैन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को पाइप लाइन के जरिए घरों में रसोई गैस पहुंचाने की योजना का शुभारंभ किया। कहा गया है कि अगले दो साल में इंदौर व उज्जैन क्षेत्र के एक लाख घरों को पाइप लाइन से गैस मिलने लगेगी। मुख्यमंत्री ने यहां सीएनजी मदर स्टेशन एवं घरेलू पाइप लाइन (पाइप्ड) प्राकृतिक गैस आपूर्ति केंद्र का शुभारंभ भी किया। उन्होंेने समारोह में कहा कि राज्य के महाकौशल क्षेत्र सहित अन्य हिस्सों में पाइप लाइन के जरिए घरों तक रसोई गैस पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है।

चौहान ने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय के सहयोग से राज्य में फर्टिलाइजर कारखानों की स्थापना की राह आसान हो गई है। गेल गैस अथॉरिटी द्वारा प्रदेश को सीएनजी गैस उपलब्ध कराने से अब अधिक मात्रा में यूरिया का निर्माण संभव होगा, इससे किसानों को लाभ मिलेगा। गेल एवं एचपीसीएल के संयुक्त उपक्रम अवंतिका गैस लिमिटेड द्वारा स्थापित इस सीएनजी मदर स्टेशन केंद्र से उज्जैन नगर के घरों में पाइप लाइन के माध्यम से घरेलू गैस उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वाहनों को भी सीएनजी गैस मिल सकेगी।

केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री धर्मेद्र प्रधान ने कहा कि उज्जैन में इस स्टेशन की स्थापना से क्षेत्र की तरक्की में मदद मिलेगी। गेल गैस अथॉरिटी की 2000 किलोमीटर पाइप लाइन मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है। इसका व्यापक लाभ प्रदेश को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सीएनजी गैस की उपलब्धता से वाहनों को सस्ता ईंधन प्राप्त होगा। इंदौर से सीएनजी बसें, टैक्सियां और मेजिक वाहन चलेंगे। आगामी दो साल में इंदौर एवं उज्जैन क्षेत्र के एक लाख घर को पाइपलाइन द्वारा गैस मिलेगी। समारोह में केंद्रीय इस्पात मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने उज्जैन में सीएनजी मदर स्टेशन की स्थापना कर प्रदेश को एक महत्वपूर्ण सौगात दी है।

उत्तर प्रदेश

मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया, कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे: उमर अंसारी

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात हार्ट अटैक से लौट हो गई। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

उधर, मुख्तार अंसारी की मौत पर उसके बेटे उमर अंसारी ने प्रशासन पर पिता मुख्तार को स्लो पॉइजन देने का आरोप लगाया है।

उमर अंसारी ने कहा कि मेरे पिता को खाने में जहर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वे न्यायपालिका का दरवाजा खटखटाएंगे। हमें इस पर पूरा भरोसा है। उमर अंसारी ने कहा कि मुझे प्रशासन की तरफ से कुछ नहीं बताया गया, मुझे मीडिया के जरिये इसके बारे में पता चला। लेकिन अब पूरा देश सब कुछ जानता है। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने कहा कि दो दिन पहले मैं उनसे मिलने आया था, लेकिन मुझे उनसे मुलाकात नहीं करने दी गई।

उमर अंसारी ने कहा कि धीमा जहर देने के आरोप पर हमने पहले कहा था और आज भी यही कहेंगे। 19 मार्च को डिनर में उन्हें जहर दे दिया।

 

Continue Reading

Trending