मनोरंजन
Video : जब सपना चौधरी ने अंकल से कह दी ये बात, सुनकर फैंस के टूट गए दिल
नई दिल्ली: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी के फैंस उनके डांस के दीवाने हैं। सिर्फ हरियाणा में ही नहीं सपना ने भोजपुरी, पंजाबी के साथ बॉलीवुड में भी सबको अपना फैन बना रखा हैं। सपना चौधरी कुछ दिन पहले धनबाद में शो करने के लिए गयी थीं, वहीं सपना ने अपने डांस के अलावा अपनी बातों से भी दर्शकों का दिल जीता।
सपना चौधरी ने झारखंड के धनबाद में शो किया था, और उनके फैन्स की जमकर भीड़ जुटी थी। सपना चौधरी ने डांस से पहले दर्शकों से खूब दिलचस्प बातें कीं। एक वीडियो में सपना कह रही हैं, “सबको पता है, मैं पोपट हूं। जो मेरे दिल में होता है सीधा कह देती हूं। जब मैंने काम शुरू किया था तब मेरी जरूरत थी, यह मेरे घर की जरूरत थी। अब मैं काम उनके लिए करती हूं जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया, इतना प्यार दिया कि किसी के प्यार की जरूरत ही नहीं पड़ती।”
सपना एक अंकल डॉक्टर से भी मजाक करती हुई पूछती हैं कि आपके बच्चे हों या लड़का हो तो देख लो। मेरा अभी तक किसी के साथ सीन नहीं है। कोई हो तो बताना। कमाती बहुत हूं। आप दोनों की खूब सेवा करूंगी। खासकर आपकी।
सपना चौधरी बिग बॉस में आई थीं तो सपना ने खुद के बारे में कोई लाग-लपेट नहीं की थी, उन्होंने सब कुछ-कुछ साफ कहा था। इस वजह से घर में उनका एटीट्यूड को पसंद भी किया गया था। आपको बता दें, सपना चौधरी अब बॉलीवुड में फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से डेब्यू करने जा रही हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन5 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
प्रादेशिक1 day ago
लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट