मनोरंजन
बढ़ सकती हैं नाना पाटेकर की मुश्किलें, 10 साल पुराना विडियो हुआ LEAK!
मुंबई। करीब दस साल बाद अमेरिका से मुंबई लौंटी तनुश्री दत्ता इन दिनों फिर से सुर्खियों में हैं। तनुश्री इस बार अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक टीवी इंटरव्यू की वजह से चर्चा में हैं। आपको बता दें कि तनुश्री ने बॉलीवुड स्टार नाना पाटेकर पर सनसनीखेज आरोप लगाए थे। तनुश्री ने इंटरव्यू के दौरान नाना पर आरोप लगाते हुए खुलासा किया था कि 10 साल पहले फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान उनका यौन उत्पीड़न किया गया।
हालांकि नाना ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था। नाना ने इस मुद्दे पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि इन सब बातों में कोई सच्चाई नहीं है वह तनुश्री को कानूनी नोटिस भेजने पर विचार कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक नाना ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग से लौटने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
इसमें वो फैंस को सभी सवालों के जवाब देंगे। एक ओर तनुश्री अपने आरोपों पर डटी हुई हैं वहीं नाना पाटेकर खुद को बेगुनाह साबित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच तनुश्री का वो वीडियो सामने आया है जिसमें मनसे के कार्यकर्ता उनकी कार पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।
यह वीडियो साल 2008 का है जिसमें कुछ लोग तनुश्री की गाड़ी पर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। विडियो में एक शख्स गाड़ी के पहिए की हवा निकालते हुए दिख रहा है तो वहीं दूसरा शख्स उनकी गाड़ी के ऊपर कूदता हुआ नजर आ रहा है।
तोड़फोड़ करने वाले ये लोग महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। विडियो देखकर एक बात तो साफ हो गई है कि इंटरव्यू के दौरान तनुश्री ने हादसे के बारे में जो बात बताई थीं वो बिल्कुल सही है। अब यह देखना होगा कि नाना इस विडियो पर अपनी क्या सफाई देते हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
फैशन2 hours ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार