Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रणबीर कपूर के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, परिवार के सदस्य के निधन से सदमे में फिल्म इंडस्ट्री!

Published

on

रणबीर कपूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर की दादी और एक्टर राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज सुबह 4 बजे अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो काफी समय से बीमार चल रही थीं। कृष्णा के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में मातम छा गया।

रणबीर कपूर

आपको बता दें कि उनके पति राज कपूर का भारतीय सिनेमा में बहुत अहम योगदान माना जाता है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री का शोमैन भी कहा जाता है। राज कपूर ने साल 1946 में कृष्णा राज कपूर से शादी की थी। उनके तीन बेटे ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर और दो बेटियां रितु नंदा, रीमा कपूर हैं।

रणबीर कपूर

निधन की खबर मिलते ही एक्ट्रेस रवीना टंडन ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजली दी, रवीना ने लिखा, ‘कपूर परिवार के साथ हमारी संवेदना है। एक युग का अंत हुआ। भगवान आपको हिम्मत दे और आत्मा को शांति दे।’

मशहूर लेखकर सुहेल सेठ ने लिखा कि ‘कृष्णा राज कपूर की निधन की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। कपूर खानदान को संभालने वाली एक महिला और एक अद्भुत इंसान।’

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending