Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

प्रिंटआउट के नहीं थे पैसे, हाथ से लिखा रिज्यूम फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे दंग

Published

on

Loading

दुनिया में बेरोजगार की कमी नहीं हैं। बेरोजगारी के चलते आजकल क्राइम दिन पर दिन बढ़ता जा रहा हैं। लेकिन अर्जेंटीना के एक शख्स ने अपनी बेरोजगारी के चलते ऐसा काम किया कि उसको नौकरियों की लाइन लगा गयी। जी हां, अपने सही सुना। दरअसल, उस शख्स के पास रिज्यूमे प्रिंटआउट करने के रुपए नहीं थे, तो उसने अपना रिज्यूमे हाथ से लिखकर तैयार किया। दिलचस्प बात तो यह हैं कि युवक को जॉब मिल गई।

Image : facebook 

यूजीनिया लोपेज़ नामक महिला ने उसका रिज्यूम लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने लिखा- ‘इनके पास रिज्यूम प्रिंट आउट कराने के पैसे नहीं थे। तो इन्होंने हाथ से ही बड़े अच्छे से अपना रिज्यूम तैयार किया। मुझे नहीं पता था कि पोस्ट करने के बाद उनके रिज्यूम को इतना शेयर किया जाएगा। आज कार्लोस का इंटरव्यू है।’

Image : facebook 

आपको बता दें, रिज्यूम का फेसबुक पोस्ट को अब तक 11K से ज्यादा शेयर्स और 19K रिएक्शंस मिल चुके हैं। उसने दुआर्टे वेटर, बर्तन साफ और सेल्स का एक्सपीरियंस पेपर पर लिखकर रिज्यूम तैयार कर लिया। सभी ने उसको अपमानित किया। फेसबुक पोस्ट के बाद दुआर्टे को ढेरों जॉब ऑफर आए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending