Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

वरुण धवन की फिल्म ने दूसरे दिन की इतनी जबरदस्त कमाई, हिल गई कई स्टार्स की कुर्सी!

Published

on

वरुण धवन

Loading

मुंबई। इस शुक्रवार रिलीज हुई वरुण धवन और अनुष्का शर्मा की फिल्म सुई धागा को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। छोटे शहर की ये कहानी लोगों को काफी पसंद आ रही है।

वरुण धवन

पहले दिन हुई 8 करोड़ की कमाई के बाद दूसरे दिन भी फिल्म का जलवा बरकरार रहा। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला।

शनिवार को फिल्म ने 12 करोड़ की कमाई की। फिल्म के इस ग्रोथ के बाद यह माना जा रहा है कि रविवार के बाद यह आंकड़ा 30 करोड़ के पार पहुंच जाएगा।

आपको बता दें कि फिल्म में वरुण धवन एक दर्जी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में वरुण के किरदार को काफी सराहना मिल रही है। यशराज के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है।

इससे पहले शरत दम लगा के हइशा जैसी सुपरहिट फिल्म भी बना चुके हैं। फिल्म में आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending