Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

तैमूर की आया की सैलरी जानकर उठ जाएगा पढ़ाई से विश्वास, छोड़ देंगे आईएएस की तैयारी!

Published

on

तैमूर

Loading

मुंबई। बॉलीवुड में इन दिनों स्टारकिड्स का ही बोलबाला है। लेकिन इन स्टारकिड्स में सबसे ज्यादा अगर कोई सुर्खियां बटोरते हैं तो वो है करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान।

तैमूर

स्टारडम के मामले में तैमूर किसी बॉलीवुड सुपरस्टार से कम नहीं है। उनके स्टारडम का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उनकी फोटोज लेने के लिए बड़े से बड़ा फोटो जर्नलिस्ट घंटो इंतजार किया करता है।

तैमूर

तैमूर जहां भी जाते हैं हमेशा नैनी के साथ नजर आते हैं। आज हम तैमूर की नैनी के बारे में कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे और अगर आपने उनकी सैलरी के बारे में जान लिया तो खुद की पढ़ाई पर एक बार तो जरुर सोचने पर मजबूर हो जाएंगे।

तैमूर की नैनी का नाम सावित्र‍ी है। सावित्री के बारे में करीना कपूर के पिता रणधीर कपूर ने भी पिछले दिनों बयान दिया था कि तैमूर के साथ-साथ उनकी नैनी की भी लोकप्रियता बढ़ गई है। तैमूर की नैनी 24 घंटे उनके साथ रहती हैं और इसके लिए उन्हें मोटी सैलरी भी दी जाती है।

बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक तैमूर का ख्याल रखने वाली उनकी नैनी सावित्री को हर महीने के 1.5 लाख रुपये दिए जाते हैं और अगर किसी महीने ज्यादा काम करना पड़े तो उन्हें 1.75 रुपए तक दिए जाते हैं।

मोटी सैलरी के साथ ही नैनी को एक शानदार कार भी दी गई है जिससे वह तैमूर को प्ले स्कूल, नानी बबीता और उनके दोस्तों के पास ले जा सकें।

आपको बता दें कि करीना ने तैमूर के लिए नैनी जूहू स्थित एजेंसी से हायर की है। तुषार और सोहा अली खान ने भी अपने बच्चों की देखभाल के लिए इसी एजेंसी से नैनी हायर की है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending