Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

20 साल का हुआ Google, देखिए यादों का शानदार Doodle

Published

on

Loading

गुरुवार को गूगल अपना 20वां जन्मदिन मना रहा है और इस मौके को यादगार बनाने के लिए गूगल ने एक खास तरह का डूडल बनाया है। डूडल का यह वीडियो 1:37 सेकंड हैं। इस वीडियो के जरिए गूगल ने पिछले 20 सालों की पुरानी लेकिन दिलचस्प यादों को शेयर किया है।

साभार – Google

1998 में अमेरिका की स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी स्टूडेंट्स Larry Page और Sergey Brin ने एक नए सर्च इंजन को लॉन्च किया था। इस सर्च इंजन का मकसद दुनिया की सभी जानकारियों को लोगों तक पहुंचाना था।

साभार – Google

वीडियों में छुट्टियां से लेकर त्योहारों, लोगों की उपलब्धियों, खानपान और भाषाओं से लेकर तमाम तरह की चीजें दर्शाई गई हैं, जो इन सालों में गूगल पर खोजी गईं। बीते कई वर्षो में गूगल में बहुत बदलाव आया है। यह 190 से अधिक देशों में 150 से अधिक भाषाओं में सेवाएं दे रहा है।

देखें वीडियो –

साभार – Google

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending