Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

UN ने किया सम्मानित, पीएम मोदी बने ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’

Published

on

Loading

नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने सबसे बड़े पर्यावरण सम्मान ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ से नवाजा है। यह सम्मान उन्हें पॉलिसी लीडरशिप कैटेगरी में दिया गया है।

पीएम मोदी के आलावा फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को भी यह सम्मान दिया गया है। यह सम्मान इंटरनेशनल सोलर अलायंस और पर्यावरण के मोर्चे पर कई महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। यह सम्मान पांच अन्य व्यक्तियों और संगठनों को भी दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी की 2020 तक भारत से एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक को खत्म करने की प्रतिज्ञा को महत्वूपर्ण माना गया है। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र का प्रतिष्ठित पर्यावरणी अवॉर्ड ‘चैंपियन ऑफ द अर्थ’  है।

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम के मुताबिक, “इस साल के पुरस्कार विजेताओं को आज के समय के कुछ बेहद ज़रूरी पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए साहसी, इनोवेशन और कोशिश करने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।”

पीएम मोदी ने यह सम्मान मिलने पर ट्वीट कर इस खुशी को जाहिर किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने कोच्चि एयरपोर्ट को सम्मान मिलने पर भी ट्वीट किया है।

हाल ही में बाढ़ से अधिकांश तबाह हो चुके केरल के कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट को सस्टेनेबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा) की दिशा में उत्कृष्ट पहल के लिए पुरस्कृत किया गया है। दुनिया का पहला पूर्ण सौर संचालित हवाई अड्डा कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending