Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

बैंक और बाकि चीजों से ऐसे हटाएं अपने Aadhaar की जानकारी, जानिए कैसे

Published

on

Loading

नई दिल्ली : बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने आधार कार्ड पर अहम फैसला सुनाते हुए इसकी वैधता को बरकरार रखा है। SC ने कुछ शर्तों के साथ आधार के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी साफ कर दिया कि आधार  बैंक अकाउंट, मोबाइल फोन के लिए जरुरी नहीं हैं। लेकिन अब सवाल है कि अगर आपने इसके लिए पहले से दिया हुआ है, तो इसे डी-लिंक कैसे किया जाए?

पेटीएम से आधार डी-लिंक – 

  • सबसे पहले पेटीएम के कस्टमर केयर (01204456456) पर कॉल करें।
  • आप उन्हें अपने आधार को डि-लिंक करने के लिए ईमेल भेजने को कहिए।
  • आपसे आधार कार्ड को स्कैन कॉपी मांगेंगे। ताकि वो आपकी पहचान सुनिश्चित कर सके।
  • इसके बाद आपको 72 घंटे के अंदर आधार डी-लिंक का फाइनल ईमेल मिल जाएगा।

बैंक अकाउंट से आधार डी-लिंक –

  • पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाएं।
  • बैंक में आप आधार अनलिंक करने वाला फॉर्म लेकर उसे भरकर जमा कर दें।
  • फॉर्म जमा करने के 48 घंटे बाद आपका आधार डी-लिंक कर दिया जाएगा।

मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर से आधार की डी-लिंकिंग –

  • मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां अभी तक आधार को डि-लिंक करने का ऑप्शऩ नहीं दी हैं। हो सकता है अगले कुछ हफ्तों में वो डि-लिंक करने की सुविधा देने लगें।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending