मनोरंजन
बॉलीवुड की ये 4 एक्ट्रेस एक्टिंग नहीं हॉटनेस की वजह से हैं इंडस्ट्री में टिकी, आखिरी नाम चौंकाने वाला
मुंबई। बॉलीवुड की दुनिया जितनी ग्लैमरस है उतनी ही अजीब भी है। लोग अक्सर फिल्मी दुनिया को चकाचौंध भरी दुनिया समझ लेते हैं लेकिन इस दुनिया के पीछे एक काला सच भी छुपा है। यहां एक्ट्रेस को अपना करियर संवारने के लिए कास्टिंग काउच का भी सहारा लेना पड़ता है। कई फिल्मी कलाकारों ने इस बात को स्वीकार किया है कि फिल्मी की दुनिया का यह एक काला सच है वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ भी नहीं है।
कास्टिंग काउच के अलावा फिल्मी दुनिया के कुछ ऐसे भी राज हैं जो लोगों को हैरान कर देंगे। कई एक्ट्रेसेस और एक्टर्स का मानना है कि फिल्मों में काम मिलना काफी हद तक आसान होता है लेकिन बॉलीवुड में बने रहना बहुत ही मुश्किल होता है। जहां एक ओर दीपिका, आलिया और विद्या बालन अपनी एक्टिंग के दम पर बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम रखी हैं वहीं बॉलीवुड में कुछ ऐसी भी एक्ट्रेस हैं जो एक्टिंग में जीरो होने के बावजूद बोल्ड अंदाज होने की वजह से इंडस्ट्री में अभी भी टिकी हैं। आईए जानते हैं कौन हैं वो एक्ट्रेसेस
ईशा गुप्ता
जन्नत 2 से इमरान हाशमी के साथ ईशा गुप्ता ने करियर की शुरुआत की। फिल्म हिट रही लेकिन ईशा की एक्टिंग किसी को भी पसंद नहीं आई। इस फिल्म में उन्होनें कई बोल्ड सीन्स दिए थे। ईशा को इंडस्ट्री में आए 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन एक्टिंग के नाम पर उनका डब्बा आज भी गुल है। पिछले साल एक फोटोशूट में ईशा ने बोल्डनेस की साड़ी हदें पार कर दी थीं।
जरीन खान
जरीन खान को सलमान खान ने बॉलीवुड में फिल्म वीर से लॉन्च किया था। काफी स्ट्रगल करने के बाद जब ज़रीन को सफलता नहीं मिली, तो ज़रीन ने हेट स्टोरी 3 फिल्म साइन कर ली। फिल्म में ज़रीन खान के जबरदस्त हॉट सीन थे।
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला ने फिल्म ‘सिंह साब दी ग्रेट’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। आपको बता दें कि उर्वशी ने अब तक केवल 5 फ़िल्मों में काम किया है लेकिन किसी भी फिल्म में उनकी एक्टिंग ने दर्शकों को प्रभावित नहीं किया है। उर्वशी इंडस्ट्री में आज भी अपने हॉट अवतार के लिए ही पहचानी जाती हैं।
सनी लियोनी
सनी लियोनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत महेश भट्ट की फिल्म ‘जिस्म 2’ से की थी। फिल्म में उन्होंने एक्टिंग से ज्यादा अंग प्रदर्शन की वजह से सुर्खियां बटोरी। सनी को फिल्मों में काम करते 6 साल हो गए लेकिन उनकी एक्टिंग में कोई सुधार देखने को नहीं मिला। सनी आज भी इंडस्ट्री में हॉट और बोल्ड अंदाज की वजह से ही टिकी हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
नेशनल2 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन2 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन