Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

फर्जी राष्ट्रभक्तों ने किया सबसे बड़ा रक्षा घोटाला : आप

Published

on

Loading

लखनऊ, 25 सितंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। आम आदमी पार्टी (आप) के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यहां मंगलवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में राफेल घोटाला इतिहास का सबसे बड़ा घोटाला है।

देश की सुरक्षा के नाम पर घोटाला करने वाले ‘फर्जी राष्ट्रभक्तों’ को कतई बक्शा नहीं जाएगा। )
संजय ने कहा कि बुंदेलखंड क्षेत्र में 12 अक्टूबर से शुरू हो रही आप की तीसरे चरण की जन अधिकार पदयात्रा के माध्यम से सैकड़ों कार्यकर्ता राफेल घोटाले की सच्चाई जनता तक पहुंचाएंगे। पदयात्रा के माध्यम से मोदी सरकार की कथनी और करनी की असलियत जनता के सामने लाई जाएगी।

आप सांसद ने कहा कि कांग्रेस ने भ्रष्टाचार किया था तो आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ मैदान में उतरी थी। भाजपा तो भ्रष्टाचार के मामले में उससे भी आगे निकल गई।

उन्होंने कहा, मन की बात करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने परममित्र अनिल अंबानी को बड़े स्तर पर लाभ पहुंचाने के लिए राफेल में 36 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा का घोटाला कराया है। प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि 540 करोड़ का लड़ाकू विमान 1670 करोड़ में क्यों खरीदा? सरकार की अपनी कंपनी के रहते ठेका उस प्राइवेट कंपनी को दिला दिया, जिसने कभी लड़ाकू विमान बनाया ही नहीं। फर्जी राष्ट्रभक्तों ने अपने मित्र को लाभ पहुंचाने के लिए देश की सुरक्षा से समझौता कर लिया।

संजय ने कहा कि भाजपा ने राफेल घोटाला कर देश की सुरक्षा व्यवस्था के साथ खिलवाड़ किया है। देश इनको कभी माफ नहीं करेगा।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending