Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

VIDEO: केक काटते वक्त खुद को नहीं रोका पाईं सपना चौधरी करने लगी ये काम

Published

on

Loading

हरियाणवी सुपर डांसर और सिंगर सपना चौधरी एक ऐसा नाम हैं जो अब ब्रांड बन गया है। उनकी पॉपुलैरिटी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। हरियाणवी से लेकर सपना ने भोजपुरी, पंजाबी और बॉलीवुड में अपना सिक्का जमकर चला है। 25 सिंतबर, 1990 को रोहतक में जन्मी सपना चौधरी आज अपना 28वां बर्थडे मना रही है।

सपना के बर्थडे पर उनके भाई करन मिर्जा ने उनके लिए स्पेशल बर्थडे सरप्राइज प्लान किया। गोल्डन और व्हाइट गुब्बारे, चारों तरफ फूलों के गुलदस्तें और गुलाब के फूलों से सजा अपना घर देख सपना काफी खुश दिखी।

सपना ने अपनी फैमिली और करीबियों के साथ केक काटा और जमकर डांस कर अपना बर्थडे का मनाया। सपना के बर्थडे का वीडियो सामने आया हैं। जिसमें सपना केक काटते वक्त अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाईं और बीच में ही ठुमके लगाने लगीं।

बर्थडे का वीडियो और फोटोज़ सपना के फैन क्लब ने जारी किए हैं। इन वीडियो में सपना भाई के साथ जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगा रही हैं। ‘बिग बॉस 11’ में नजर आने के बाद सपना चौधरी की पॉपुलैरिटी और भी ज्यादा बढ़ चुकी है। यूट्यूब पर उनके गाने जबरदस्त हिट रहे हैं।

 

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending