Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन ने किया परिणीति से प्यार का इजहार, मिला ऐसा जवाब कि सुनकर दंग रहे गए एक्टर

Published

on

Loading

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की प्रमोशन में बिजी है। पिछले दिनों अपने दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन ने यह खुलासा किया था कि उनकी दादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा को काफी पसंद करती हैं और उनके लिए परफेक्ट मानती हैं। अब अर्जुन ने खुद भी परिणीति को प्रपोज कर दिया है।


हाल ही में अर्जुन ने फिल्म प्रमोशन के दौरान परिणीति के साथ फोटो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर किया। परिणीति को टैग करते हुए पूछा –‘परी क्या तुम मुझसे प्यार करती हो।’ वहीं परिणीति ने जवाब में कहा, ‘ओहो… मेरे पास कोई डेट खाली नहीं है। मुझे मेरे बालों के कलर से प्यार है।’


इससे पहले आप कुछ और समझे हम आपको बता दें कि अर्जुन ने मजाक के तौर पर परिणीति से यह सवाल किया था। वहीं परिणीति ने भी इस पर मजेदार जवाब दिया।  अर्जुन और परिणीति में भले यह मज़ाक था लेकिन इनके फैंस को ये जोड़ी बहुत पंसद हैं। इस फोटो को शेयर करते ही फैंस के अलग अलग कमेंट आने लगे।


एक यूजर ने लिखा, ‘दोनों साथ में काफी क्यूट लगते हैं’। वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘इन दोनों के बीच की केमिस्ट्री बेस्ट है।’ एक फैन ने तो यह तक लिख दिया कि, ‘… परिणीति हम जानते हैं कि आप अर्जुन को पसंद करती हैं।’

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending