Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अजय देवगन करने जा रहे हैं ऐसी फिल्म में काम, जानकर हर भारतीय सीना गर्व से हो जाएगा चौड़ा

Published

on

अजय देवगन

Loading

मुंबई। अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड स्टार अजय देवगन जल्द ही एक ऐसी फिल्म में दिखने वाले हैं जिसके बारे में जानकर हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।

अजय देवगन

अजय की इस फिल्म का नाम ‘तानाजी-द अनसंग वॉरियर’ है। मिली जानकारी के मुताबिक अजय ने इस फिल्म की शूटिंग अब शुरु दी है। मंगलवार को उन्होंने ट्विटर पर फिल्म के मुहूर्त शॉट की पहली तस्वीर साझा की।

तस्वीर में राउत के साथ अजय प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं।  फिल्म में अभिनेता सूबेदार तानाजी मालुसरे की भूमिका निभाएंगे, जो शिवाजी की सेना में सेनानायक और 17वीं सदी में मराठा साम्राज्य के संस्थापक भी थे।

फिल्म 29 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। गौरतलब है कि अजय इससे पहले फिल्म ‘रेड’ में नजर आ चुके हैं इस फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था। कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया था।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending