Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन के दौरान 18 डूबे

Published

on

Loading

मुंबई, 24 सितम्बर (आईएएनएस)| गणेशोत्सव के बाद लगभग 30 घंटे तक चला प्रतिमा विसर्जन सोमवार अपराह्न् समाप्त हो गया और इस दौरान पूरे राज्य में 18 लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई।

अधिकारियों ने कहा कि रविवार अनंत चतुर्दशी यानी 11 दिवसीय महोत्सव का अंतिम दिन था। गणेशोत्सव 13 सितंबर को शुरू हुआ था।

हजारों की संख्या में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जित करने के लिए लोग सड़कों पर नाचते-गाते निकले। प्रतिमाओं को अरब सागर, नदियों, तालाबों, झीलों, कुंओं और अन्य जल संरचनाओं में विसर्जित किया गया।

पिछले 24 घंटे के दौरान एक व्यक्ति पूर्वी मुंबई के भांडुप में डूब गया, जबकि चार लोग पुणे, तीन-तीन लोग रत्नागिरि और जालना, दो-दो लोग भंडारा और सतारा तथा एक-एक व्यक्ति नांदेड़, बुलढाना और अहमदनगर में डूब गए।

गिरगांव चौपाटी पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान सोमवार सुबह एक नौका पलट गई और उस पर सवार लोग समुद्र में गिर गए। इस दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों को बचा लिया गया, जिसमें तीन लड़कियां शामिल हैं।

एक अन्य घटना में उपनगर कांदिवली में प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक विशाल प्रतिमा गिर पड़ी, जिसके कारण 17 लोग घायल हो गए। घायलों की स्थिति स्थिर बताई गई है।

बीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 849 विशाल प्रतिमाएं और लगभग 33,700 घरेलू छोटी प्रतिमाएं सोमवार को विसर्जित की गईं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending