मनोरंजन
महंगी कार छोड़ गधे की सवारी करते नजर आए आमिर खान, तस्वीर देखकर रह जाएंगे दंग!
मुंबई। आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जाना जाता है। आमिर के बारे में इंडस्ट्री में यह कहा जाता है कि वह अपना रिकॉर्ड खुद ही तोड़ते हैं।
लेकिन आज हम आमिर के रिकॉर्ड के बारे में नहीं बल्कि एक ऐसी बात बताने जा रहे जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर परफेक्शन के चक्कर में इस कदर डूब गए कि मंहगी कार छोड़कर गधे पर सवार हो गए।
इससे पहले की आपका दिमाग कहीं और जाए, आपको बता दें कि हम आमिर की रियल लाइफ की नहीं रील लाइफ की बात कर रहे हैं। हाल ही में आमिर खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का पोस्टर जारी किया गया फिल्म के पोस्टर में आमिर फिरंगी लुक में गधे की सवारी करते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि आमिर से पहले अमिताभ बच्चन, फातिमा सना शेख और कैटरीना कैफ का लुक जारी किया जा चुका है। फिल्म भारत के सबसे बड़े ठग पर बनी है। इस फिल्म का निर्देशन ‘धूम 3’ के डायरेक्टर विजय कृष्णा आचार्य कर रहे हैं।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल24 hours ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’