Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ईशा अंबानी की सगाई में बेहद हॉट अंदाज में दिखी जाह्नवी, जिसने भी देखा देखता रह गया!

Published

on

Loading

मुंबई। भारत के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी की बेटी  ईशा अंबानी और बिजनेसमैन आनंद पीरामल की इंगेजमेंट इटली के लेक कोमो में 21 सितंबर को शाही अंदाज में हुई। सगाई समारोह में देश के कई जानी मानी हस्तियों सहित कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी शिरकत करने पहुंचे। लेकिन ईशा और आनंद की सगाई में सबसे ज्यादा सुर्खियां जाह्नवी कपूर ने बटोरी।

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर समारोह में ब्लैक गाउन पहने नजर आईं। इस ड्रेस में जाह्नवी बला की खूबसूरत लग रही थीं। जिस किसी ने भी उन्हें इस ड्रेस में देखा बस देखता ही रह गया। जाह्नवी कपूर की ये फोटोज़ अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनके फैंस उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है। इस पार्टी में जाह्नवी के आलावा अनिल कपूर, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास भी नजर आए। लेकिन फैंस की नजर जाह्नवी से हटी ही नहीं।

जाह्नवी कपूर

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने हाल ही में फ़िल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में जाह्नवी के अपोजिट रोल में एक्टर शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर नजर आए थे।

जाह्नवी कपूर

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट साबित हुई। इस फिल्म के बाद जाह्नवी जल्द ही  करण जौहर की फिल्म तख्त में नजर आएंगी। इस फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा करीना कपूर खान,  रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विकी कौशल, भूमि पेडनेकर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स भी नजर आएंगे। करण जौहर की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 2020 में रिलीज़ होगी।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending