Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

केबीसी 10 : अनुष्का के झूठ के चलते अमिताभ हुए नाराज, लगाई डांट

Published

on

Loading

केबीसी का दसवां सीजन एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज में दर्शकों के सामने हाजिर है। लोग करोड़पति सेट पर अपने सपने पूरे करने आते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो यहां दूसरों के सपनों को पूरा के लिए आते हैं। शुक्रवार रात हॉटसीट पर बैठीं समाज सेविका पद्मश्री सुधा वर्गिस और उनका साथ निभाने आए बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा

इन दिनों अनुष्का शर्मा अपनी आने वाली फिल्म ‘सुई धागा’ के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। प्रमोशन के लिए वो रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी हॉट सीट पर गईं। लेकिन खेल के दौरान कैद ऐसा हुआ कि अमिताभ बच्चन ने अनुष्का को फटकार लगा दी।

दरअसल, गेम के दौरान अमिताभ ने क्रिकेट को लेकर एक सवाल पूछा जिसके जवाब में अनुष्का कहती हैं कि वह सिर्फ विराट की वजह से क्रिकेट देखती हैं। तभी अमिताभ ने अनुष्का को मजाक में डांटते हुए कहा  ‘हम सब देखते हैं टीवी कि क्या होता है क्रिकेट के मैदान में, वह जो आता है बार बार पप्पियां देकर जाता है।’ इस बात पर सभी ठहाके मार कर हंस पड़े।

 

खेल-कूद

आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम

Published

on

Loading

रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।

सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।

बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।

 

Continue Reading

Trending