Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्ट्रेस को होटल के कमरे में ले जाकर दोस्त ने किया गंदा काम, और फिर…

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। फिल्मों की चकाचौंध से प्रभावित होकर छोटे शहरों की बहुत सी लड़कियां फिल्मों में करियर बनाने सपनों की नगरी मुंबई चली आती हैं लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि इस चकाचौंध के पीछे गहरा अंधेरा भी है जो कई बुराईयों को छुपाए है। मायानगरी में ऐसा ही कुछ हुआ एक छोटे से शहर की लड़की के साथ जो एक्ट्रेस बनने का सपना लिए मुंबई आई थी। एक्ट्रेस ने 25 वर्षीय युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री का आरोप है कि राजस्थान के नीमराना में एक होटल में उसने दुष्कर्म किया।

नीमराना पुलिस थाने के प्रभारी संजय पुनिया का कहना है कि इस मामले में मुंबई के ओशिवरा पुलिस थाने से बुधवार को एक ‘जीरो एफआईआर’ प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि इस मामले में आरोपी को समन भेजा जा चुका है और पीड़िता को आगे की जांच के लिए नीमराना आने के लिए कहा गया है। हालांकि, आरोपी और पीड़िता दोनों में से किसी की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।

पुनिया के मुताबिक, सोशल मीडिया के माध्यम से टेलीविजन अभिनेत्री की दोस्ती कानपुर के युवक से हुई थी। उन्होंने फेसबुक चैट के माध्यम से एक-दूसरे के नंबर लिए, और इसके बाद लगातार उनकी वीडियो चैट हुई।

दोनों ने घंटों चैटिग शुरू कर दी और फिर उन्होंने शादी का फैसला किया। हालांकि, युवक ने बातचीत आगे बढ़ाने के लिए मिलने को कहा।

इसलिए, उन्होंने शाजापुर, लखनऊ, दिल्ली और नीमराना जैसे कुछ दिलचस्प स्थानों पर घूमने की योजना बनाई। दोनों साथ में घूमे। पीड़िता की बहन भी उनके साथ थी।

पुनिया ने कहा कि 22 वर्षीय अभिनेत्री ने अपनी उस यात्रा के दौरान भी शारीरिक संबंध बनाने के आरोप लगाए। आरोपी ने उन्हें कानपुर में अपने माता-पिता से भी मिलाया।

हालांकि, मुंबई लौटने के बाद, जब अभिनेत्री ने आरोपी को फोन किया, तो उसने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद उसने सात सितंबर को ओशिवरा पुलिस थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending