Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अर्जुन कपूर से संबंध पर मलाइका ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानकर रह जाएंगे दंग!

Published

on

मलाइका

Loading

मुंबई। ‘मुन्नी बदनाम हुई’ और ‘अनारकली डिस्को चली’ गाने से लोगों के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक टॉक शो में मल्लिका एक ऐसा खुलासा कर दिया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। सेलिब्रिटी स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया के टॉक शो ‘फीट अप विद द स्टार्स’ के दौरान मलाइका ने बताया कि उन्होंने आज तक किसी को डेट नहीं किया।

मलाइका

आपको बता दें कि कुछ दिनों से मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार यह बात सामने आ रही थी कि मलाइका और अर्जुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन अब उन्होंने साफ कर दिया है कि वह किसी को डेट नहीं कर रही है।

डेटिंग पर अपनी राय के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,”मैं इन सबके लिए बहुत नई हूं। मैंने कभी भी डेटिंग नहीं की। मैंने जिस शख्स से डेटिंग की, उसी से शादी की।”

मलाइका ने अपने बेटे अरहान के बारे में कहा,”मेरे बेटे की हर चीज के बारे में अपनी राय है। मेरे बेटे के दोस्त मुझे कूल समझते हैं क्योंकि मैं किसी की जिंदगी में दखलअंदाजी नहीं करती।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending