Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

KBC में लोगों से मजाक करना अमिताभ को पड़ा भारी, महिला ने कर दी बोलती बंद

Published

on

अमिताभ बच्चन

Loading

मुंबई। कौन बनेगा करोड़पति में आपने बिग बी यानि अमिताभ बच्चन की दमदार आवाज तो कई बार सुनी होगी लेकिन अगर हम आपसे कहें कि शो के दौरान एक महिला ने अमिताभ की बोलती बंद कर दी तो सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगेगा। लेकिन बात सौ फीसदी सही है।

अमिताभ बच्चन

18 सितंबर की रात केबीसी के मंच पर कुछ ऐसा हुआ जिसका किसी ने अंदाजा नहीं लगाया था। दरअसल, हमेशा कंटेस्टेंट की चुटकी लेने वाले अमिताभ ने यह कभी नहीं सोचा होगा कि आज उन पर भी कोई भारी पड़ने वाला है। शो की कंटेस्टेंट शोभा चौधरी की बेबाक अंदाज से महानायक भी हैरान थे।

इस एपिसोड में हॉट सीट पर पहुंचीं शोमा चौधरी की जबरदस्त हाजिर जवाबी ने इंडस्ट्री में 50 साल का अनुभव रखने वाले अमिताभ बच्चन को भी लाजवाब कर दिया।

शो के शुरुआत में ही उन्होंने बिग बी से कहा, ‘मैं आपसे हाथ ही नहीं मिलाने वाली, अभी गले भी पडूंगी।’ इसके बाद बिग बी का चेहरा देखने लायक था। शोमा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने अमिताभ से कहा, ‘अमित जी मैं हर रोज आपको सपने में देखती हूं, अपने पति को नहीं। जब से केबीसी में बुलावा आया है आप ही सपनों में लगातार आ रहे हैं।’

महिला की यह बात सुनकर बच्चन झेप गए और पूरे सेट पर हंसी की आवाज गूंजने लगी। इस पर अमिताभ ने मुस्कुराते हुए पूछा, ‘आप अपने पति से प्यार नहीं करती हैं क्या? वो आपके सपने में नहीं आते ?’ इस पर शोमा ने जो जवाब दिया,  उससे बिग बी को शांत होना पड़ा। शोमा ने कहा, ‘आप चिंता नहीं करें, मेरे पति जानते हैं कि उनकी मिसेज ऐसी हैं। उन्हें पता है कि मैं आपकी और धरम जी की फैन हूं।’

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending