Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बॉलीवुड के इस एक्टर की बहन हो गई लापता, तस्वीर लेकर सड़क पर ढ़ूंढते आए नजर

Published

on

शरमन जोशी की बहन

Loading

मुंबई। फिल्म ‘वजह तुम हो’ में आखिरी बार दिखे एक्टर शरमन जोशी की बहन गायब हो गई है। अगर आपका भी दिमाग कही और जा रहा है तो बता दें कि उनकी बहन असल जिंदगी में नहीं बल्कि रील लाइफ में गायब हुई है।

शरमन जोशी की बहन

फिल्म का नाम ‘काशी इन सर्च ऑफ गंगा’ है। इस फिल्म के प्रचार के लिए शरमन ने अनोखा तरीका निकाला है। फिल्म के प्रमोशन के लिए शरमन मुंबई की सड़कों पर लापता बहन का पोस्टर लेकर घूमे इस दौरान उन्होंने इस अनुभव को अद्भुत बताया। आपको बता दें कि फिल्म में शरमन की बहन का नाम गंगा है।

शरमन ने कहा, “वाकई यह बहुत रोमांचक दिन था, क्योंकि लोग गुमशुदी के इस पोस्टर की तरफ आकर्षित हुए, जबकि मैं लोगों को बताता रहा कि यह फिल्म का हिस्सा है।”

उन्होंने कहा, “लोगों की इसमें रुचि अपने आप में अद्भुत थी। यह दिन फलदायी था और आशा करता हूं कि आने वाले दिन भी इसी तरह फलदायी होंगे।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending