Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सनी लियोनी से भी ज्याद हॉट है भजन सिंगर की 37 छोटी गर्लफ्रेंड, फोटोज देखकर उड़ जाएंगे होश

Published

on

Loading

मुंबई। छोटे पर्दे का चर्चित शो ‘बिग बॉस 12’ 16 सितंबर यानि रविवार शाम से शुरु हो गया। शो को इस बार भी बॉलीवुड के दबंग सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। शो में इस बार एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हैं लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां जिस जोड़ी ने बटोरी वो अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारु हैं। इस जोड़ी के सुर्खियां बटोरने का असल कारण इनके उम्र में 37 साल का फासला है। जी हां आपने सही सुना अनूप जसलीन से 37 साल बड़े हैं।

बिग बॉस पर ही इन दोनों ने अपने रिश्ते का खुलासा किया। खबर है कि दोनों लिव इन में रहते हैं। वीडियो में जसलीन ये भी कहती नजर आईं कि वो अब अपने परिवार और दुनियावालों से इस रिश्ते को छिपाना नहीं चाहतीं। वो सभी के सवालों का जवाब देने के लिए तैयार हैं।

 

जसलीन मुंबई में पली-बढ़ी हैं। वो एक एक्टर, सिंगर और परफॉर्मर भी हैं। जसलीन ने 11 साल की उम्र से क्लासिकल और वेस्टर्न संगीत की शिक्षा लेनी शुरू की थी।

अब जसलीन 3 साल से मीका सिंह के साथ काम कर रही हैं। इतना ही नहीं जसलीन भरतनाट्यम, हिप-हॉप, सालसा और बेली डांसिंग की ट्रेंड डांसर हैं। जसलीन के कुछ म्यूजिक वीडियो भी लॉन्च हो चुके हैं । ‘लव डे लव डे’ जसलीन का सोलो डेब्यू एल्बम है। इसमें जसलीन ने खुद गाया और परफॉर्म किया है ।

सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव रहने वाली जसलीन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बोल्ड तस्वीरें भरी पड़ी हैं। इंस्टाग्राम पर जसलीन के फॉलोवर की संख्या 43 हजार है। युवाओं के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं। 16 साल की उम्र में उन्हें इंटर कॉलेज कॉम्पटीशन में बेस्ट फीमेल सिंगर का पुरस्कार मिला था।

जसलीन फिल्मों में भी अपने हाथ आजमा चुकी हैं। साल 2013 में उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म डर्टी रिलेशन से की थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending